ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 3 (2026)
शहरीकरण, औद्योगीकरण और कामकाजी महिलाओं के लिए व्यावसायिक स्वास्थ्य जोखिमों का प्रभाव
Authors
डॉ. निधि रायजादा, संजय सिंह यादव
Abstract
शहरीकरण एवं औद्योगीकरण आधुनिक समाज के विकास के महत्वपूर्ण घटक हैं, जिन्होंने महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक भागीदारी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान अध्ययन का उद्देश्य कामकाजी महिलाओं पर व्यावसायिक स्वास्थ्य जोखिमों के प्रभाव का विश्लेषण करना है। यह शोध द्वितीयक आँकड़ों पर आधारित है, जिसमें विष्व स्वास्थ्य संगठन, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन, सरकारी रिपोर्टों, शोध पत्रों एवं विभिन्न प्रकाशित अध्ययनों से प्राप्त जानकारी का उपयोग किया गया है। अध्ययन से यह स्पष्ट हुआ कि शहरी एवं औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएँ अनेक स्वास्थ्य समस्याओं जैसे मानसिक तनाव, मस्कुलोस्केलेटल विकार, वसन रोग, थकान, अनिद्रा तथा कार्यस्थल दुर्घटनाओं का सामना कर रही हैं। विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं में स्वास्थ्य जोखिमों का स्तर अधिक पाया गया, क्योंकि वहाँ कार्यस्थल सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सामाजिक सुरक्षा का अभाव है। अध्ययन में यह भी पाया गया कि महिलाएँ कार्यस्थल के अतिरिक्त घरेलू एवं देखभाल संबंधी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करती हैं, जिसके कारण उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। लंबे कार्य घंटे, असमान वेतन, लैंगिक भेदभाव तथा असुरक्षित कार्य परिस्थितियाँ महिलाओं की कार्य क्षमता एवं जीवन गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं। विष्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कार्यस्थल संबंधी जोखिमों से मानसिक एवं शारीरिक रोगों में वृद्धि हो रही है तथा केवल सीमित संख्या में श्रमिकों को व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हैं। अध्ययन यह निष्कर्ष प्रस्तुत करता है कि महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ कार्य वातावरण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए प्रभावी श्रम नीतियाँ, स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यक्रम, समान वेतन, सामाजिक सुरक्षा एवं महिला-अनुकूल कार्यस्थल व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।
Download
Pages:483-489
How to cite this article:
डॉ. निधि रायजादा, संजय सिंह यादव "शहरीकरण, औद्योगीकरण और कामकाजी महिलाओं के लिए व्यावसायिक स्वास्थ्य जोखिमों का प्रभाव". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 12, Issue 3, 2026, Pages 483-489
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

