डिजिटल
क्रांति ने हिंदी साहित्य की अभिव्यक्ति, पहुँच और पाठक-संख्या को एक नया आयाम
दिया है। 2010 से 2025 के कालखंड में हिंदी साहित्य की डिजिटल
उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। जहां 2010 में हिंदी जालस्थलों की संख्या लगभग 20 थी, वहीं 2025 तक
यह 700 के
पार पहुँच चुकी है। चिट्ठाकारी, ई-पुस्तकें, और मोबाइल अनुप्रयोग जैसे माध्यमों ने
नवलेखकों के लिए अवसर और पाठकों के लिए सुविधाजनक पहुँच सुनिश्चित की है।
प्रतिलिपि, कथा कहो, ब्लॉगर, और किंडल जैसे प्लेटफॉर्म इस क्रांति के
प्रमुख स्तंभ हैं।
इस
शोध में यह स्पष्ट रूप से देखा गया कि डिजिटल मंचों ने न केवल हिंदी साहित्य को
संरक्षित किया, बल्कि उसे वैश्विक स्तर पर भी पहुँचाया है। महिला लेखिकाओं और
ग्रामीण क्षेत्रों के लेखकों की बढ़ती भागीदारी, मोबाइल उपयोगकर्ताओं में साहित्य के
प्रति रुझान और ई-रीडिंग संस्कृति का विकास – ये सभी साहित्य के लोकतंत्रीकरण की दिशा
में मील के पत्थर हैं। इसके साथ ही, यह भी स्पष्ट हुआ कि डिजिटल सामग्री की
गुणवत्ता, कॉपीराइट
से जुड़ी चिंताएँ, और डिजिटल साक्षरता जैसे मुद्दे भी
मौजूद हैं जिन्हें गंभीरता से सुलझाया जाना आवश्यक है।
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

