ARCHIVES
VOL. 11, ISSUE 3 (2025)
ऑनलाइन एवं डिजिटल शिक्षा: शिक्षा के बदलते परिवेश में आज का भारत
Authors
Dr Govind Kumar Rohit
Abstract
शिक्षा मानव जीवन का आधार है. किसी भी समाज की संरचना को बेहतर बनाने में शिक्षा की महत्ती भूमिका होती है. यह न केवल व्यक्ति के व्यवहार, विचार एवं ज्ञान में वृद्धि करता है अपितु मानव के व्यक्तित्व निर्माण और उन्नयन में भी सहायक है. व्यापक अर्थ में शिक्षा एक ऐसी व्यवस्था है जो मनुष्य को अपने समाज में उपयोगी, रचनात्मक एवं उत्पादक भूमिका निभाने में सक्षम बनाती है. वर्तमान में यह शाश्वत व्यवस्था साक्षरता के रूप में परिलक्षित होती है. दुसरे संसाधनों की तरह साक्षरता भी आज हमारे जीवन की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है. साक्षरता सिर्फ हमारे खुद के विकास तक सिमित नहीं है. इसका गहरा सम्बन्ध सामाजिक और आर्थिक विकास से भी है. भारत में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अपना नाम लिखने और पढ़ने की योग्यता प्राप्त कर लेता है तो उसे साक्षर माना जाता है. सूचना क्रांति के इस दौर में पारम्परिक शिक्षा प्रणाली के साथ- साथ कंप्यूटर के अनुप्रयोग का ज्ञान होना अत्यावश्यक है. वर्तमान में सभी निर्माण, विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाएं कंप्यूटरकृत किये जा रहें हैं जो बिना कागज के इस्तेमाल के इलेक्ट्रॉनिक रूप से जनता तक पहुँच सके. भारत में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ‘प्रधानमंत्री ग्रामीण साक्षरता अभियान (च्डळक्प्ैभ्।)’ की शुरुआत फरवरी, 2017 में की है. डिजिटल शिक्षा इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों पर आधारित एक शिक्षण मॉडल है. वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा की भूमिका एवं महत्व में निरंतर वृद्धि हो रही है साथ ही डिजिटलीकरण के कारण रोजगार के क्षेत्र में भी परिवर्तन देखने को मिल रहें हैं. जिस कारण इसके अच्छे प्रशिक्षकों की भी आवश्यकता बढ़ी है. जिससे रोजगार के नए क्षेत्र उत्पन्न हो रहें हैं. इसके अतिरिक्त प्राथमिक शिक्षा के साथ भी डिजिटल शिक्षा का ज्ञान देने की आवश्यकता है, जिसे डिजिटल शिक्षा के अंतर्गत स्मार्ट क्लास, आडियो-विजुअल क्लास अदि के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों के छात्रों तक नवीन ज्ञान उपलब्ध कराने की आवश्यकता है. भारत में, डिजिटल शिक्षा के महत्व को देखते हुए केंद्र सरकार ने नई शिक्षा निति, 2020 में ऑनलाइन एवं डिजिटल शिक्षा के न्याय सम्मत उपयोग को सुनिश्चित करने हेतु अधिनियम बनाये हैं.
Download
Pages:75-79
How to cite this article:
Dr Govind Kumar Rohit "ऑनलाइन एवं डिजिटल शिक्षा: शिक्षा के बदलते परिवेश में आज का भारत". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 11, Issue 3, 2025, Pages 75-79
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

