ARCHIVES
VOL. 11, ISSUE 3 (2025)
वर्तमान वैश्विक समस्याओं का एक महत्वपूर्ण समाधान -माता भगवती देवी शर्मा का जीवन वैशिष्ट्यः मातृतत्व के विशेष संदर्भ में
Authors
सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. कृष्णा झरे, डॉ. आशीष कुमार
Abstract
वर्तमान समय में समाज जिन विभिन्न चुनौतियों और समस्याओं से जूझ रहा है, उनका मूल कारण अनैतिकता से युक्त संकीर्ण भौतिकवादी मानसिकता को माना जा सकता है। इन विभीषिकाओं का समाधान भावनाओं और संवेदनशीलता के जागरण द्वारा संभव है। इस संदर्भ में, मातृतत्व की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह संवेदनाओं की उत्कृष्टतम अभिव्यक्ति का प्रतीक है। अतः मातृतत्व का पुनर्स्थापन वर्तमान सामाजिक संकटों के निराकरण में सहायक हो सकता है (शर्मा, एस. (2011))।
इस शोध पत्र में अखिल विश्व गायत्री परिवार की आधारशिला, माता भगवती देवी शर्मा के जीवन को मातृतत्व के विशेष संदर्भ में विश्लेषित किया गया है। वे केवल एक संगठनकर्ता, लेखिका, कवयित्री, गायिका, कुशल वक्ता, सम्पादिका, साधिका और शिष्या ही नहीं थीं, बल्कि इन सभी भूमिकाओं से बढ़कर वे वात्सल्यमयी, करुणामयी, उदार, और आत्मीयता से भरपूर माँ थीं।माताजी ने अपने जीवन के माध्यम से व्यक्ति, परिवार और समाज के उत्थान हेतु आदर्श परिपाटी की स्थापना की। उनके गीतों, लेखों, उद्बोधनों और पत्रों में पारिवारिक और सामाजिक जीवन में मातृतत्व के स्वरूप और उसकी अभिव्यक्ति को समझा जा सकता है। उन्होंने मातृत्व की भावना को अपने जीवन द्वारा व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया, जिससे जो भी उनसे मिला, वह उनके स्नेह और संरक्षण से अविभाज्य रूप से जुड़ गया।
उनका जीवन एक प्रेरणास्रोत रहा है, जो सम्पूर्ण मानवता के प्रति उदारता, संवेदनशीलता और आध्यात्मिकता की गहराई को दर्शाता है। उनका व्यक्तित्व वैश्विक समाज को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है, जिससे प्रेरणा प्राप्त कर एक विशिष्ट और सार्थक जीवन जिया जा सकता है।
Download
Pages:6-9
How to cite this article:
सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. कृष्णा झरे, डॉ. आशीष कुमार "वर्तमान वैश्विक समस्याओं का एक महत्वपूर्ण समाधान -माता भगवती देवी शर्मा का जीवन वैशिष्ट्यः मातृतत्व के विशेष संदर्भ में". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 11, Issue 3, 2025, Pages 6-9
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

