Logo
International Journal of
Humanities and Social Science Research
ARCHIVES
VOL. 6, ISSUE 6 (2020)
देवघर नगर की जनसंख्या वृद्वि एवं विकास
Authors
मुकेश कुमार
Abstract
इस शोध-पत्र द्वारा भारत के झारखण्ड राज्य में स्थित देवघर नगर (बैद्यनाथ धाम) की जनसंख्या वृद्धि एवं नगर विकास को प्रस्तुत किया गया है। देवघर के जिला बनने एवं झारखण्ड राज्य के बनने के बाद से इस नगर में आमूल परिवर्तन दृष्टिगाोचर होता है। देवघर नगर बैद्यनाथ शिव मन्दिर के लिये प्रसिद्ध है। द्वादश ज्योर्तिलिंग में से एक ज्योर्तिलिंग के साथ-साथ 51 शक्तिपीठ में से एक शक्तिपीठ भी है। इस कारण यह नगर भारतवर्ष में एक प्रमुख धार्मिक पर्यटक स्थल है। हिन्दू कैलेण्डर के सावन मास में प्रति वर्ष 30 दिनों का लम्बा चलने वाला प्रसिद्ध श्रावणी मेला लगता है जिसमें देश एवं विदेश के शिव भक्त यहाॅं आते हैं। यह नगर बी.देवघर, बैद्यनाथ धाम एवं बाबा धाम के नाम से भी जाना जाता है। सन् 1901 ई. से 2011 ई. तक इस नगर के जनसंख्या में लगातार वृद्धि हुई परन्तु प्रतिशत वृद्धि में एक समानता नहीं रही। 1983 ई. में अलग जिला बनने से देवघर नगर के जनसंख्या में काफी तीव्र वृद्धि हुई। 15 नवम्बर 2000 में झारखण्ड राज्य बनने के बाद झारखण्ड सरकार द्वारा इस नगर के विकाश पर जोर दिया गया, इसकारण इस नगर का महत्व और भी ज्यादा बढ गया और 2001 से 2011 के दशक में जनसंख्या वृद्धि दोगुणा से भी ज्यादा हुई, पुराने बसाव क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व बढने के साथ नये बसाव क्षेत्र बसे साथ ही विकाश कार्य में तेजी आई। 1901 ई. से 2011 ई. तक घनी आबादी वाला क्षेत्र बैद्यनाथ शिव मन्दिर (बाबा मन्दिर) के आस-पास का क्षेत्र बना हुआ है।
Download
Pages:10-15
How to cite this article:
मुकेश कुमार "देवघर नगर की जनसंख्या वृद्वि एवं विकास". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 6, Issue 6, 2020, Pages 10-15
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.