ARCHIVES
VOL. 6, ISSUE 3 (2020)
भागलपुर नगर का विकास
Authors
Dr. Mukesh Kumar
Abstract
भारत के बिहार राज्य में अवस्थित भागलपुर एक प्राचीन एवं ऐतिहासिक नगर है। इस नगर को सिल्क सिटी के नाम से भी जाना जाता है। इस नगर क्षेत्र का वर्णन भारत के प्राचीन साहित्यों में प्राप्त होता है। यह नगर महाभारत काल में कर्ण के अंग प्रदेश का क्षेत्र था। मुगलकालीन कई मजार इस नगर में अब भी मौजूद हैं। अंग्रेजों के विरूद्ध विद्रोह तिलका मांझी के द्वारा सन् 1771 से 1784 तक के काल में किया गया था। यह नगर भागलपुर कमिश्नरी एवं भागलपुर जिला का मुख्यालय है। सन् 1921 ई. के बाद से भागलपुर नगर की आबादी लगातार बढ़ रही है। साथ ही साथ नगरीकरण लगातार बढ़ता जा रहा है। जनसंख्या की दृष्टि से बिहार राज्य में तीसरा बड़ा नगर है, वही विकास की दृष्टि से यह नगर पटना के बाद दूसरे स्थान पर है। भारत के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है, उन 100 शहरों में से एक शहर भागलपुर भी है।
Download
Pages:46-51
How to cite this article:
Dr. Mukesh Kumar "भागलपुर नगर का विकास". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 6, Issue 3, 2020, Pages 46-51
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

