ARCHIVES
VOL. 5, ISSUE 6 (2019)
सतना जिला में निःशक्तजन कल्याण योजनाओ का क्रियान्वयनः एक समाजशास्त्रीय अध्ययन
Authors
डाॅ. के. के. सिंह, सावित्री पटेल
Abstract
इस शोध पत्र के द्वारा सतना जिला में निःशक्तजन कल्याण योजनाओ का क्रियान्वयनः एक समाजशास्त्रीय अध्ययन किया गया है। दिव्यांग व्यक्तियों को उनकी संचलनता और स्वतंत्र कार्यकरण के लिए परिवेश में विशेष व्यवस्थाओं की आवश्यकता होती है। यह भी सच है कि अनेक संस्थानों में ऐसे वास्तुकला संबंधी अवरोध होते हैं जो दिव्यांग के लिए उनके दैनिक कार्यकरण में बाधाएं उत्पन्न करते है। दिव्यांगों की आवश्यकताओं के बारे में तथाउनके शिक्षण एवं विवाह प्रोत्साहन से संबंधित अन्य सामान्य मुद्दों के बारे में जागरुकता का सृजन की ओर आकर्षित किया है। इसके पीछे मुख्य कारण विकास संबंधी मुद्दो के प्रति जागरुकता में वृद्धि होना है। शोध क्षेत्र के उत्तरदाताओं के मतानुसार 63.00 प्रतिशत दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना की जानकारी है लेकिन 57.00 प्रतिशत दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ लिये है। इसी प्रकार 60.00 प्रतिशत निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी है और 63.00 प्रतिशत शोध क्षेत्र में क्रियान्वयन है। शोध क्षेत्र में दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना एवं निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना का सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
Download
Pages:98-100
How to cite this article:
डाॅ. के. के. सिंह, सावित्री पटेल "सतना जिला में निःशक्तजन कल्याण योजनाओ का क्रियान्वयनः एक समाजशास्त्रीय अध्ययन". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 5, Issue 6, 2019, Pages 98-100
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

