Logo
International Journal of
Humanities and Social Science Research
ARCHIVES
VOL. 2, ISSUE 11 (2016)
जनपद पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी एवं धारचूला के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् बालक-बालिकाओं में शालात्यागी दर का लिंग के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन करना।
Authors
डाॅ0 डिगर सिंह फस्र्वाण, बबीता रानी वासन
Abstract
प्रस्तुत शोध अध्ययन में जनपद पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी एवं धारचूला के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् बालक-बालिकाओं में शालात्यागी दर का लिंग के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् कुल विद्यार्थियों का अध्ययन हेतु चयन किया गया है। विद्यालयों में शालात्यागी का अर्थ बालक-बालिका का अनुतीर्ण होने से या अन्य कारणों से विद्यालय सेे पलायन करने से होता है। जिससे प्राथमिक शिक्षा में अपव्यय एंव अवरोधन जैसी समस्याओं में वृद्धि होने लगती है। तुलनात्मक अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् बालक-बालिकाओं में शालात्यागी दर में लिंग के आधार पर कोई सार्थक अन्तर नहीं होता है। शिक्षा के सार्वभौमीकरण को दृष्टिगत् रखते हुए सरकार तथा शिक्षा विभाग द्वारा निरन्तर बुनियादी तथा प्राथमिक शिक्षा तक सबकी पहुॅच तथा गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने की पहल की जा रही है जिससे बच्चों के भविष्य का ठोस आधार विकसित हो सके। परन्तु कई कारणों से जैसे माता-पिता की निरक्षरता, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी, विषम भौगोलिक परिस्थितियाॅ तथा समुचित व्यवस्थाओं का अभाव होने से आज भी बुनियादी शिक्षा में शालात्यागी जैसी समस्यायें व्याप्त है जिनके समाधान किये बिना तथा गुणवत्तापरक बुनियादी शिक्षा प्रदान किये बिना राष्ट्र तथा समाज के भविष्य का ठोस आधार विकसित करना संभव नहीं है।
Download
Pages:85-90
How to cite this article:
डाॅ0 डिगर सिंह फस्र्वाण, बबीता रानी वासन "जनपद पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी एवं धारचूला के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् बालक-बालिकाओं में शालात्यागी दर का लिंग के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन करना।". International Journal of Humanities and Social Science Research, Vol 2, Issue 11, 2016, Pages 85-90
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.